Hajipur News: एसएसपी के निर्देश पर सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क सक्रिय
हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस ने बाल सहायता को प्राथमिकता दी है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चाइल्ड हेल्प डेस्क कार्यरत है,जहां बच्चों से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार चाइल्ड हेल्प डेस्क के माध्यम से बच्चों से संबंधित मामलों पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है। संकट में पड़े,गुमशुदा,लावारिस या किसी समस्या से जूझ रहे बच्चों को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन दिया जाता है। उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर सभी थानों में डेस्क को सक्रिय किया गया है। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों से जुड़ी शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनें और तत्काल कार्रवाई करें। इस दौरान नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार,बिदुपुर थाना सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.