हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: जंदाहा थाने की पुलिस ने बुधवार को एनडीपीएस एक्ट के नामजद फरार चल रहे एक आरोपी को रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी रुस्तमपुर निवासी संजय राय के पुत्र लालू राय को गुरुवार को जंदाहा थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार विगत 24 सितंबर 2025 को जंदाहा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के तहत एनएच 322 मार्ग में जंदाहा वाया नदी पुल के पास से एक प्रतिबंध कफ सिरप लोड पिकअप वैन मालवाहक वाहन को बरामद की थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक एवं वाहन पर सवार एक कारोबारी पकड़ा गया था। जिसके दौरान इस कारोबार में शामिल एक व्यक्ति को भाग जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसकी पहचान रुस्तमपुर निवासी संजय राय के पुत्र ला...