Hajipur News: एनएसएस इकाई ने स्लम में चलाया साक्षरता जागरूकता अभियान
हाजीपुर, सितम्बर 8 -- Hajipur News: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर देवचन्द महाविद्यालय, हाजीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने डायट दिग्घी के निकट स्लम क्षेत्र में साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। इस वर्ष की थीम "लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता" रही। एनएसएस स्वयंसेवकों ने बच्चों को अ, आ, क, ख, ए बी सी डी और गिनती जैसी शैक्षणिक गतिविधियां कराईं और उन्हें स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। बच्चों को कॉपी, पेंसिल, बिस्किट व चॉकलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि साक्षरता अधिकारों व बेहतर जीवन के प्रति जागरूकता है। यह भी पढ़ें- जागरूकता रैली निकाली गई अंत में शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। -अमरेश श्रीवास्तव यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.