हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: एक कहावत है कि जिसका कोई नहीं, उसके पालनहार, तारणहार सबकुछ भगवान ही होते हैं। ऐसा मामला वन विभाग के पौधे के साथ हो रहा है। वन विभाग ने एनएच के किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने का काम किया। विभाग के द्वारा कई स्थानों पर विशेष चौकसी एवं निगरानी भी करवाई। वहां पौधे तो पेड़ बन गए। दूसरी ओर वन विभाग के द्वारा कई जगहों पर पौधारोपण कर भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया, लेकिन प्राकृतिक ने उसे समझा और कम समय में ही एक बड़ा वृक्ष हो गया। उसके आसपास भी छोटे-छोटे पौधे उगकर जंगल झाड़ियों के रूप में तब्दील हो गए। जिले में जलवायु परिवर्तन में सुधार एवं वायु गुणवत्ता में बेहतर क्वालिटी को लेकर वन विभाग के द्वारा नेशनल हाईवे के दोनों किनारे बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया था। पौधारोपण करने के बाद उसे गैबियन (जाली) के माध्य...