Hajipur News: एक साथ जलीं मां-बेटे और दादी की चिताएं, हर आंख हुई नम
हाजीपुर, नवम्बर 14 -- Hajipur News: गोरौल । संवाद सूत्र एक साथ तीन चिता को अग्नि देने के बाद 80 वर्षीय छितरौली गांव निवासी अमीर सिंह का धैर्य जबाब दे गया। उन्हें यह कहां पता था कि एक साथ पुत्री, नाती और समधिनी को मुखाग्नि देना पड़ेगा। यह ह्रदयविदारक घटना थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव की है। जहां गुरुवार की देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने विषपान कर अपना जीवन लीला ही समाप्त कर लिया। मां, बेटे और दादी की एक साथ उठी अर्थी और फिर एक ही स्थान पर जली तीनों की चिताओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इस घटना से गांव का माहौल गमगीन हो गया है । मालूम हो कि गांव के ही स्व. श्यामनंदन सिंह की मृत्यु के बाद उसके इकलौते पुत्र राहुल कुमार ने पैतृक जमीन लगभग एक एकड़ कौड़ियों के भाव में बेच दिया था। 7 नवम्बर को भी उसने चार कट्ठा जमीन रूसुलपुर कोरीगांव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.