Hajipur News: उर्वरक निगरानी समिति की बैठक रही हंगामेदार
हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: प्रखंड सभागार में आयोजित कृषि उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में लोगों ने किसानों की समस्या को लेकर खूब बरसे। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य शिवजी पटेल ने कहा कि यह बैठक मात्र खानापूर्ति के लिए किया गया है। किसानों के हित में एक भी काम नहीं किया जा रहा है। हर खाद को कालाबाजारी में बेचा जा रहा है। यूरिया खाद 266 के बदले 350 से 400 रुपए तक बेचा जा रहा है। श्री पटेल ने कहा कि इस बैठक में एक भी उर्वरक निरीक्षक उपस्थित नहीं थे। इसके बावजूद भी पंजी पर उर्वरक निरीक्षक का फर्जी हस्ताक्षर प्रखंड के अधिकारियों की उपस्थिति में की गई है। आज किसानों की समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों को उर्वरक से वंचित कर दिया गया है। दुसरी तरफ बिचौलिए कालाबाजारी में उर्वरक को बेच कर मोटी कमाई कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.