हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर गांव में उधार नहीं देने को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में गांव के ही राकेश कुमार द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी में बताया गया कि वह अपने फल के दुकान पर बैठा था। इतने में कुछ लोग आ धमके और उधार में फल मांगने लगा। मना करने पर सभी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं गल्ला से नगद 6 हजार रुपया और गले से सोने का चेन भी छीन लिया। इस मामले में अनीष कुमार, शशि कुमार को नामजद एवं तीन चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...