हाजीपुर, अगस्त 5 -- Hajipur News: जंदाहा वाया नदी पुल के पास एक चाट दुकानदार द्वारा उधार चाट नहीं खिलाने पर उसके साथ मारपीट एवं लूटपाट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जंदाहा थाना के झमनगंज निवासी चाट दुकानदार राजेश साह ने अपने ग्रामीण आशुतोष कुमार एवं विकास कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण बताया गया है कि बीते 26 जुलाई के रात्रि परिवार 8 बजे जब वह जंदाहा वाया नदी पुल के पास अपने ठेला पर बने चाट दुकान से दुकानदारी कर रहा था। उसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंच चाट खिलाने को बोला। जब राजेश साह द्वारा बोला गया कि पहले का 200 रुपए बकाया है। आप लोग चाट खा लेते हैं और पैसा नहीं देते हैं चले जाते हैं। इसी बात पर आरोपियों द्वारा गाली गलौज एवं मारपीट किया गया। वहीं बिक्री का 12 सौ नगद एवं उसके गले से सोने का बज...