हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला मुख्यालय में उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न उद्यमियों ने अपने व्यवसाय से संबंधित समस्याओं,अनुभवों एवं उपलब्धियों को जिला पदाधिकारी के समक्ष साझा किया।

उद्यमिता को बढ़ावा जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देना,उद्यमियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना तथा व्यवसाय के अनुकूल वातावरण तैयार करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

प्रेरणादायक सफलता की कहानी सं...