Hajipur News: इकलौते किशोर को नहर में डूब कर मौत हो जाने से परिजनों का बुरा हाल
हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: शौच करने के बाद नहर में पानी छूने गए माता-पिता के इकलौते किशोर की डूबने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को मृत किशोर के परिजनों में चीख पुकार मची थी और उन्हें ढांढ़स बंधाने वालों का ताता लगा था। यह घटना महुआ थाने के जहांगीरपुर सलखनी वार्ड संख्या 06 बुधवार की है। मृतक 8 वर्षीय अंकित कुमार उक्त गांव निवासी मंजय राम का पुत्र था।
घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया पति पारसमणि, प्रियांशु चौधरी आदि ने बताया कि अंकित खुले मैदान में शौच करने गया था। उसके बाद वह नहर में पानी छूने के लिए प्रवेश किया। इसी बीच पैर फिसल जाने से पानी भरे नहर में वह डूब गया। यह खबर गांव में आग की तरह फैली। लोग जब तक पहुंचे और उसे नहर से निकलते। किशोर की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.