हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को हाजीपुर जंक्शन पर छापेमारी कर 10 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अंतर जिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र पदमौल दामोदरपुर गांव निवासी अरुण कुमार झा के पुत्र सोनू कुमार एवं भोजपुर जिला के बड़हरा थाना सिरिसिया गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र विवेक कुमार सिंह बताया गया है। आरपीएफ ने दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया। जिसके बाद जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने दोनों तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट हाजीपुर में पदस्थापित उप निरीक्षक नरसिंह यादव के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर जंक्शन पर से द...