Hajipur News: आयोजित सहयोग शिविर के संवाद कार्यक्रम में छात्राएं ने बतायी परेशनी
हाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Hajipur News: राजापाकर प्रखंड के बाकरपुर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। संवाद के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रमुख समस्याओं को स्पष्ट रूप से रखा। उन्होंने बताया कि नौवीं व दसवीं कक्षा के लिए शिक्षिकाओं की कमी के कारण पढ़ाई में परेशानी होती है। वहीं इन कक्षाओं की पढ़ाई के लिए हाई स्कूल छात्रावास से करीब दो किलोमीटर दूर है। स्कूल आने-जाने के दौरान छह लेन की सड़क और एनएच-322 पार करना पड़ता है। ऐसे में छात्राओं ने सुरक्षित आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था कराने की मांग की। छात्राओं ने यह भी बताया कि नौवीं और दसवीं कक्षा की कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.