Hajipur News: आज शहर के एक बड़े में कटेगी बिजली
हाजीपुर, नवम्बर 9 -- Hajipur News: हाजीपुर, एक प्रतिनिधि लोक आस्था का महापर्व छठपूजा के दौरान निर्बाध व सुरक्षित बिजली सप्लाई को लेकर मेंटेनेंस कार्य शुरू होगा। मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को शहर के एसडीओ रोड 11 केवी फीडर एवं कोनहारा-11 केवी फीडर में बिजली सप्लाई को बंद किया जाएगा। यह जानकारी कनीय विद्युत अभियंता रविभूषण साहू ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के लिए उक्त दोनों फीडर में सुबह 10.30 बजे से लेकर पूर्वाह्न 12.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद किया जाएगा। बिजली सप्लाई बंद किए जाने से एसडीओ रोड स्थित आवासीय परिसरों समेत कोनहारा फीडर से जुड़े शहर एक बड़े इलाके में उक्त अवधि में बिजली गुल रहेगी। जय प्रकाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.