हाजीपुर, सितम्बर 28 -- Hajipur News: हाजीपुर, नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के अस्तीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बीते रात गोदरेज का लॉक तोड़कर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार नकद चुरा कर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस एवं सदर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली और जांच पड़ताल में जुटी।

घटनास्थल की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार अस्तीपुर गांव निवासी कहफुल वरहामी रविवार की रात अपने घर पर सो रहे थे। सोमवार सुबह अहले करीब 3 बजे शौच के लिए उठने पर देखा कि दोनों कमरों की अलमारियों के लॉक खुला है और इधर उधर बिखरा पड़ा है। यह दृश्य देखते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोरों ने गोदरेज तोड़कर सोने का गले का सेट और...