हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: सदर थाने की पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर दौलतपुर देवरिया गांव में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन एवं 52.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया गांव निवासी विनोद राय के पुत्र शिवम कुमार बताया गया है। पुलिस ने शिवम के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा गंभीर एवं वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस को गुप्त स...