हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: वैशाली जिले के पात्र भूमिहीन परिवारों को अभियान बसेरा के तहत वासभूमि का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र वासभूमिहीन परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- भूमिहीन पात्र परिवारों को मिलेगा वासभूमि का लाभ, अंचल कार्यालय में करें आवेदनयोजना का उद्देश्य अभियान बसेरा के तहत नियमानुसार अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग सहित अन्य पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पारदर्शी एवं नियमानुसार पहुंचाने क...