हाजीपुर, नवम्बर 7 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के एक गांव से दो महिना पूर्व अपहृत नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में अपहृत 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के परिजन गोरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते आरोप लगाया था कि बीते 30 अगस्त को उसकी पोती मध्य विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, जो शाम तक घर नहीं लौटी । खोजविन के दौरान पता चला कि मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना के छाजन गांव निवासी कौशल कुमार अपने 3 - 4 अन्य साथियों के साथ उठा कर ले गया है। अनुसंधानकर्ता शिवम कुमारी ने बताई कि अपहृत छात्रा को उत्तर प्रदेश के नोयडा से बरामद किया गया है एवं उसके निशानदेही पर कौशल कुमार को हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छात्रा को किया अगवा, तीन महिलाओं पर केस अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बरामद लड़की ...