Hajipur News: अपहरण समेत अन्य मामलों में 23 गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 19 -- Hajipur News: वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण कांड में 02, हत्या के प्रयास कांड में 01, एनडीपीएस एक्ट मामले में 01, उत्पाद अधिनियम कांड में 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 12 वारंट एवं 54 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 254 ग्राम गाजा एवं 250 लीटर देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 41 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.