हाजीपुर, सितम्बर 9 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर अलग-अलग थाने क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 34 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसपी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 02,अपहरण के कांड में 03,हत्या के प्रयास कांड में 01,एससी एसटी एक्ट कांड में 01, चोरी के कांड में 01,उत्पाद अधिनियम में 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 13 वारंट एवं 182 कुर्की का निष्पादित किया। पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 32 हजार का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल,04 जिंदा कारतूस, 01 बाइक एवं 02 मोबाइल बरामद किया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...