Hajipur News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराया बाइक सवार की हुई मौत
हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: जंदाहा थाना के बहसी ओपी क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर महुआ पक्की सड़क में बीते रविवार की देर रात गराही इमली चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। मृतक बाइक सवार युवक की पहचान बिदुपुर थाना के मनियारपुर निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में की गई है।
घटनास्थल की जानकारी सोमवार के अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के शिकार हुए बाइक सवार युवक को सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर गंभीर जख्मी युवक को देखने के पश्चात पाया गया कि उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर सोमवार के सुबह घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। वहीं सूचना पर जंदाहा थाना पुलिस भी घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.