हाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Hajipur News:

हेरोइन के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को अनवरपुर पूर्वी नया टोला स्थित बच्ची मिश्रा के घर में छापेमारी कर 79.02 ग्राम हेरोइन के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज महुआ थाना क्षेत्र के फूल और गांव निवासी सुरेश कुमार के पुत्र आशीष रंजन बताया गया है। पूछताछ के दौरान आशीष रंजन ने बताया कि बिदुपुर थाना खिलवत गांव निवासी नरेश चौधरी के पुत्र भूषण कुमार से हेरोइन की खरीदारी कर छोटे-छोटे डिब्बे में पैकिंग कर बेचता था। इस संबंध में आशीष रंजन एवं भूषण कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1.5 लाख रूपए है। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने...