Hajipur News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बुलेट सवार व्यक्ति की मौत
हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: अंजानपीर-रामाशीष चौक मुख्य मार्ग नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर स्थित बालू मंडी के पास बुधवार की शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं स्थानीय थाने की पुलिस को दी।
घटना की सूचना सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर तीतर वार्ड नंबर 10 गांव निवासी पुनु सिंह के 66 वर्षीय पुत्र पशुपति सिंह बताए गए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम मृतक पशुपति सिंह अंजान पीर चौक के तरफ से बुलेट पर सवार होकर अपने घर की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.