हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो अग्निशमन पुलिसकर्मी को ठोकर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। घायल अग्निशमन पुलिसकर्मी की पहचान यशवंत कुमार एवं रवि शंकर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन कार्यालय से एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों अग्निशमन पुलिसकर्मी को ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...