Hajipur News: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक कांवड़ियां घायल
हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: नगर थाना क्षेत्र के पुराना गंडक पुल के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने एक कांवड़ियां को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। घायल बुजुर्ग महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जानगर गांव निवासी रामअवतार सिंह के 50 वर्षीय पुत्र बालेन्द्र सिंह बताया गया है। घायल बालेन्द्र सिंह ने बताया कि पहलेजा घाट से जल लेकर मुजफ्फरपुर विस्तृत गरीब स्थान जाने के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसे मेरी कमर की हड्डी टूट गई। जख्मी बुजुर्ग सदर अस्पताल में अपने परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.