Hajipur News: अज्ञात ट्रक की ठोकर से निजी विद्यालय के बस स्टाफ की मौत, गांव में पसरा मातम
हाजीपुर, अक्टूबर 16 -- चकौशन में सड़क हादसा Hajipur News: हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौशन सब्जी मंडी के पास शुक्रवार की अहले सुबह अज्ञात ट्रक की ठोकर से चांदपुरा थाना क्षेत्र के रसलपुर हबीब पंचायत के चैनपुर नन्हकार वार्ड संख्या नौ निवासी स्व. कामेश्वर सिंह के 38 वर्षीय पुत्र उदय प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की मौत हो गई। उदय प्रताप सिंह हाजीपुर स्थित एक निजी विद्यालय में बस स्टाफ के रूप में काम करते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि उदय प्रताप सिंह शुक्रवार की अहले सुबह अपने एक साथी के साथ बाइक से हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान चकौशन बाजार के सब्जी मंडी के पास अज्ञात ट्रक ने उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.