Hajipur News: अज्ञात चोरों ने किराना दुकान में की चोरी
हाजीपुर, अगस्त 9 -- Hajipur News: जंदाहा थाना के गुरु चौक स्थित एक किराना दुकान से रात्रि में वेंटीलेटर तोड़कर दुकान के गल्ला से करीब 40 हजार नगद चोरी कर लिए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दुकानदार जयप्रकाश शर्मा ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनके किराना दुकान के वेंटीलेटर के माध्यम से दुकान में अंदर प्रवेश कर शटर काटकर एवं गल्ला काटकर गल्ला से करीब 40 हजार नगद चोरी कर ली गई। जब वह सुबह अपनी दुकान खोले तो गल्ला से पैसा गायब था। वहीं दुकान का शटर एवं गल्ला कटा हुआ था तथा वेंटीलेटर टूटा पाया गया। बताया गया है कि चोर द्वारा दुकान से एक मोबाइल भी चोरी कर लिया गया है। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है। -प्रभात ठाकुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.