हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Hajipur News: जंदाहा प्रखंड अंतर्गत तिसीऔता थाना के क्षेत्र के बिन्दी चौक स्थित एक आभूषण दुकान से रविवार की देर रात्रि हुई भीषण चोरी की घटना में लाखों की संपत्ति चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि रविवार की रात्रि करीब 1:30 बजे चोर घटना को अंजाम देने पहुंचा।

चोरी की प्रक्रिया आभूषण के दुकान के ठीक सामने एक बूढ़े व्यक्ति रामचंद्र बैठा का दुकान है। रात्रि में वो दुकान में सो रहे थे। तोड़ फोड़ की आवाज सुना तो उठ कर पूछा कौन है। चोर उस व्यक्ति के पास गया और बोला कि हल्ला किया तो गोली मर देंगे। फिर उसका मुंह बांध कर घटनास्थल से करीब 100 मीटर के दूर बीच मकई खेत में हाथ पैर मुंह और आंख उसी के लूंगी से बांध दिया। फिर घटना को अंजाम दिया। उसी जगह दुकान के सामान का खाली डिब्बा बहुत सारा देखने को मिला।...