हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: स्थानीय अक्षयवट स्टेडियम मे आगामी 30 जुलाई से द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता शुरू होगी। यह प्रतियोगिता 01 अगस्त तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 15 राज्यों के करीब 300 खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के विजेता टीम को नगद इनाम के साथ चांदी की चमचमाती ट्रॉफी दी जायेगी। यह जानकारी मंगलवार को नगर परिषद हाजीपुर की सभापति सह आयोजन समिति की अध्यक्ष सह सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वैशाली के अध्यक्ष डॉ संगीता कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

प्रतियोगिता का आयोजन नगर के मधुरम बैंक्वेट हाल हाथसारगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर परिषद की अध्यक्ष डॉ संगीता कुमारी ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाजीपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर महिला एव...