हाजीपुर, अगस्त 5 -- Hajipur News: जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय के तत्वावधान में स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे समय निर्धारित किया गया है।

रोजगार की योजना जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने इस आयोजन को पूरी तरह रोजगारोन्मुख, पारदर्शी एवं सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने तथा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिले के योग्य एवं शिक्षित युवाओं को उसकी योग्यता के अनुरूप उन्हें रोजगार देने के उद्देश्य से आयोजित इस रोजगार मेले में देश की 24 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त...