Hajipur News: अंतरराष्ट्रीय पिट्टू चैंपियनशिप में खेलेंगे महनार के लाल शशांक
हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: महनार प्रखंड की गोरिगामा पंचायत अंतर्गत हरपुर गांव निवासी शशांक शेखर का चयन अंतरराष्ट्रीय पिट्टू चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शशांक हरपुर गांव निवासी शिक्षक नीलेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित सेंट नॉर्बर्ट स्कूल में आयोजित चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के पटाया में 2 से 6 दिसंबर तक आयोजित होगी। शशांक का चयन सीनियर पुरुष टीम में हुआ है। बिहार के सुभाष कुमार का भी भारतीय टीम में चयन किया गया है। शशांक की सफलता पर गोरिगामा पंचायत की मुखिया संगीता सिंह, संजय कुमार सिंह, कुकू सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.