नई दिल्ली, अगस्त 25 -- अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार एक बेहद खतरनाक और साइकोपैथ विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, सैफ अली खान फिल्म में एक दृष्टिहीन लिफ्ट मैन का रोल निभा रहे हैं।ट्रेलर में दिखी खौफनाक कहानी की झलक 2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी कातिल के खौफ से होती है, जिसने पूरे शहर में दहशत फैला रखी है। सैफ फिल्म में एक दृष्टिहीन लिफ्ट मैन और सिंगल फादर बने हैं, जो मार्शल आर्ट्स में भी माहिर हैं। एक दिन वह गलती से एक हत्या के गवाह बन जाते हैं। इसके बाद पुलिस का शक भी उन्हीं पर जाता है और वह इस पूरे मामले में फंस जाते हैं। दूसरी तरफ कातिल को भरोसा होता है कि गवाह अंधा है, इसलिए...