H1N1: फ्लू जैसे लक्षण दिखें तो बच्चों को न भेजें, दिल्ली के स्कूलों ने जारी कर दी एडवाइजरी
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- दिल्ली में एच1एन1 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कई स्कूलों ने एडवाइजरी जारी किया है। यह एडवाइजरी बच्चों में लंबे समय तक बुखार, खांसी और सांस से जुड़ी दूसरी बीमारियों की खबरों के बीच जारी की गई है। दक्षिणी दिल्ली के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल ने माता-पिता से सावधानी बरतने और बच्चों के बीमार होने पर उन्हें घर पर ही रखने को कहा है। स्कूल ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि अगर बच्चे को सर्दी, खांसी, गले में खराश, हल्का बुखार, बदन दर्द, बहुत ज्यादा थकान या फ्लू जैसे कोई भी लक्षण हों तो उसे स्कूल न भेजें। स्कूल ने यह भी कहा कि हल्के लक्षणों को भी गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि बच्चे क्लासमेट्स और टीचर्स में इन्फेक्शन फैला सकते हैं। प्रिंसिपल मल्लिका प्रेमन ने बताया कि स्कूल ने माता-पिता को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.