H-1B वीजा अलर्ट: अमेरिका ने 4 कंपनियों पर लगा दिया बैन, क्या वजह?
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- भारतीय आईटी पेशेवरों और विदेश में नौकरीपेशा लोगों के लिए अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अमरीकी श्रम विभाग ने H-1B वीजा कार्यक्रम से प्रतिबंधित की गई कंपनियों की नई सूची जारी की है। इसके तहत विभाग ने इमिग्रेशन नियमों का जानबूझकर उल्लंघन करने के आरोप में चार कंपनियों को 'विलफुल वायोलेटर' घोषित कर दिया है। इसके साथ ही इन कंपनियों को H-1B वीजा स्पॉन्सर करने से भी रोक दिया है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सरकार ने गौड़ाटेक को मई 2025 से मई 2027 तक, रेनोटेक ग्रुप को अगस्त 2025 से अगस्त 2027 तक, सीलोज़ को मार्च 2026 से मार्च 2028 तक और शेरवुड एकेडमी को मई 2026 से मई 2028 तक के लिए ब्लैकलिस्ट किया है। प्रतिबंध की इस अवधि के दौरान ये चारों कंपनियां किसी भी नए विदेशी कर्मचारी के लिए H-1B वीजा अर्जी दाखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.