नई दिल्ली, जून 3 -- What to donate on thursday for money in hindi: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरु को धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। गुरुवार के दिन पूजा-पाठ के साथ दान का भी खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति की जन्मकुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और उसकी आर्थिक दिक्कतें, कार्यों की बाधाएं और शादी-ब्याह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं।जानें गुरुवार को किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है-1. पीले वस्त्र: गुरुवार के दिन जरूरतमंद और ब्राह्मणों को पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए। म...