नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Guru Uday 2026 August 2026: देवगुरु बृहस्पति (गुरु) 5 जुलाई को अस्त हुए थे और करीब 40 दिन अस्त रहने के बाद 14 अगस्त को गुरु कर्क राशि में उदित होंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा की राशि में गुरु का उदय ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ और प्रभावशाली घटना मानी जाती है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, चंद्रमा मन के कारक हैं और गुरु धन,संपदा, वैभव और ऐश्वर्य के प्रदाता हैं। गुरु की यह उच्च राशि है। ऐसे में जब गुरु अपनी उच्च राशि में उदित होते हैं, तो उनके सकारात्मक प्रभावों में वृद्धि होती है। इस दौरान कुछ विशेष राशियों को करियर, आर्थिक लाभ और पारिवारिक मामलों में अच्छे फल मिलते हैं। जानें पंडित से गुरु के उदय होने से किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल और शुरू होंगे उनके अच्छे दिन। यह भी पढ़ें- सूर्य के प्रभाव में आ...