गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में गुरु तेग बहादुर की जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को गुरु जी के बलिदान और उनके आदर्श जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ आचार्य अमर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी सिख पंथ के नौवें गुरु थे, जिन्होंने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अत्याचारों का डटकर सामना किया। उन्होंने बताया कि मुगल शासक औरंगजेब के दबाव में इस्लाम स्वीकार न करने पर उन्हें यातनाएं दी गईं और अंततः दिल्ली के चांदनी चौक में बलिदान दे दिया। आज उसी स्थान पर गुरुद्वारा शीश गंज साहिब स्थित है। समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि गुरु जी का जीवन हमें निर्भयत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.