Gurgaon News: 79.25 लाख के कॉपर स्क्रैप से भरा कैंटर चोरी
गुड़गांव, सितम्बर 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पंचगांव चौक के पास एक ढाबे के बाहर से चोर लगभग 79.25 लाख रुपये मूल्य के कॉपर स्क्रैप (तांबे का कबाड़) से भरे कैंटर को चोरी कर फरार हो गए। घटना के वक्त कैंटर चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर चाय पीने ढाबे में गया था। पीड़ित ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर मानेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह प्रीति लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन, लुधियाना नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालन करते हैं। उन्होंने 15 सितंबर 2026 को दिल्ली के सीरसपुर से राजस्थान के भिवाड़ी के लिए एक कैंटर में माल लोड कराया था। गाड़ी को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी चालक बैजनाथ सरोज लेकर जा रहा था। 16 सितंबर 2026 की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.