Gurgaon News: 7570 ओवरस्पीड चालान से डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना
गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से गुरुग्राम यातायात पुलिस ने पूरे सितंबर माह में एक विशेष अभियान चलाया। एक से 30 सितंबर तक चलाए गए इस अभियान के तहत ओवरस्पीडिंग करने वाले कुल सात हजार 570 वाहन चालकों के चालान किए गए और उन पर लगभग एक करोड़ 51 लाख 40 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस की टीमों ने सुबह के समय विशेष चेकिंग नाके लगाए। पुलिस ने मुंबई एक्सप्रेस-वे, गोल्फ कोर्स रोड और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर स्पीड रडार और कैमरों की मदद से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों को चिन्हित किया। नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.