गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने शुक्रवार को 59 दिव्यांगों को करीब 40 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित किए। सोसाइटी के इस कार्य में एलिम्को ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड का सहयोग रहा। उपकरण वितरित करने के लिए शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी दिव्यांगजनों, क्षय रोगियों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। कोई भी दिव्यांग व्यक्ति दूसरों पर निर्भर न रहे और सम्मान के साथ जीवनयापन कर सके। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि दिव्यांग किसी भी मायने में सामान्य ...