गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस ने अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से गुमशुदा हुई तीन लड़कियों को महज 24 से 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की टीमों ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर असम और पश्चिम बंगाल जैसे दूरदराज के राज्यों से भी दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। थाना सेक्टर-40 की पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक 20 वर्षीय युवती और एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-45 निवासी एक व्यक्ति ने नौ जुलाई को अपनी 20 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दी थी, जिसे पुलिस ने महज 24 घंटे में ढूंढ निकाला। वहीं पां...