Gurgaon News: 4.86 ग्राम अवैध कोकीन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। विदेशी नागरिक को 4.86 ग्राम अवैध कोकीन और स्कूटी के साथ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया । आरोपी टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और गुरुग्राम में नशे की खेप खपाने की फिराक में था। अपराध शाखा ने सेक्टर-17/18 कट के पास से 38 वर्षीय आबू तारोरे मूल निवासी आइवरी कोस्ट को दबोचा। वह सेक्टर-55 नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रह रहा था। तलाशी में उसके कब्जे से 4.86 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। वह वर्ष 2021 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और तब से यहीं रह रहा था। कोकीन को गुरुग्राम में किसी ग्राहक को बेचने के मकसद से लाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.