Gurgaon News: 23.84 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी तीन मॉडल सड़कें
गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में सड़क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम ने विकास कार्यों को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा और स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से वार्ड नंबर 21 में लगभग 23.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन महत्वपूर्ण मॉडल रोड परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। शिलान्यास की गई इन तीनों विकास परियोजनाओं में झील चौक से वजीराबाद वेलकम गेट तक मॉडल रोड बनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण एवं नवीनीकरण पर लगभग 7.18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कबूतर चौक से गोल्फ कोर्स रोड (सेक्टर-56) तक मॉडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.