गुड़गांव, जुलाई 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम यातायात पुलिस और हीरो मोटोकॉर्प के रवि शर्मा द्वारा चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत क्राउन प्लाजा स्थित हीरो पार्क में जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान 19 ऑटो व टैक्सी चालकों को हेलमेट पहनने, नशा न करने, लेन ड्राइविंग और सवारियों से मधुर व्यवहार करने के प्रति जागरूक किया गया। चालकों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई और सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए सरकार की डेढ़ लाख तक की कैशलेस योजना व इमरजेंसी सीपीआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

नियमों का उल्लंघन करने वाले 357 पुराने वाहन जब्त गुरुग्राम। वायु प्रदूषण नियंत्रण और सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एंड ऑफ लाइफ (10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुर...