Gurgaon News: 16 करोड़ खर्च कर भी 273 प्वाइंट्स पर भरा पानी, कागजों में साफ हुए 652 किमी नाले
गुड़गांव, सितम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। शहर में बरसात से पहले जलभराव रोकने के नाम पर नगर निगम द्वारा किए गए 16 करोड़ रुपये के दावों की जमीनी दो दिन से हो रही बारिश में खुलकर सामने आ गई है। भारी भरकम बजट खर्च करने और 36 अलग-अलग टेंडर लगाने के बावजूद शहर के 273 संवेदनशील प्वाइंट्स पर भीषण जलभराव हो गया। निगम ने दावा किया था कि शहर के 652 किलोमीटर लंबे बरसाती नालों की पूरी तरह सफाई कर दी गई है, लेकिन धरातल पर नालों की गाद न निकलने से हल्की बारिश होते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और आम जनता को भारी जाम व जलभराव से जूझना पड़ा।
नगर निगम की तैयारी नगर निगम ने मॉनसून के दौरान जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए 84 सक्शन टैंकर, 108 पंप सेट और 32 जेसीबी मशीनों को तैनात करने का खाका तैयार किया था। इसके बावजूद बारिश होते ही शहर के मुख्य चौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.