Gurgaon News: 10.30 लाख रुपये का जुर्माना बकाया मिलने पर पुलिस ने बाइक को किया जब्त
गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और लंबे समय से चालानों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक ऐसी मोटरसाइकिल को इंपाउंड (जब्त) किया है, जिस पर दस लाख रुपये से भी अधिक का जुर्माना बकाया था। जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को उद्योग विहार के जोनल अधिकारी एएसआई मनोज अपनी टीम के साथ इलाके में नियमित वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाकर चालक से वाहन के दस्तावेज दिखाने को कहा। हालांकि, चालक मौके पर कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका。
जांच में सामने आई चौंकाने वाली रकम चालक द्वारा दस्तावेज न दिखाए जाने पर पुलिस ने जब अपने डिजिटल सिस्टम पर वाहन का रिकॉर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.