Gurgaon News: 1.79 लाख के 17 लंबित चालान मिलने पर मोटरसाइकिल जब्त
गुड़गांव, अक्टूबर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में भारी-भरकम जुर्माना राशि बकाया रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऐसी मोटरसाइकिल को पकड़ा है, जिस पर विभिन्न उल्लंघनों के कुल 17 चालान लंबित थे और कुल बकाया जुर्माना राशि एक लाख 79 हजार रुपये तक पहुंच चुकी थी। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को तुरंत जब्त कर लिया है। सोमवार को मारुति कुंज टी-प्वाइंट पर जोनल अधिकारी एएसआई रामप्रकाश अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर जब दस्तावेजों की जांच की गई, तो चालक वाहन से जुड़े जरूरी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद जब ऑनलाइन पोर्टल पर वाहन के इतिहास की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.