गुड़गांव, सितम्बर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। होटल में खाने के बकाया पैसों को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कर्मचारी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पालम विहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें और तीन डंडे बरामद किए हैं। पीड़ित होटल कर्मचारी ने पालम विहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे वह होटल पर मौजूद था। उसी दौरान एक युवक खाना लेने आया और बकाया रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- Agra News: अंडे के पैसों के विवाद पर दो दोस्तों को हॉकी-डंडों से पीटा इसके बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और होटल कर्मचारी व उसके साथी पर लाठी-ड...