Gurgaon News: हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया
गुड़गांव, जुलाई 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,साक्षी रावत। नेहरू स्टेडियम में आयोजित आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। चार दिवसीय सिक्स-ए-साइड प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। केडी सिंह बाबू, मेजर ध्यानचंद, धनराज पिल्लै और बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर बनीं टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है। आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल दस टीमें भाग ले रही हैं और शुरुआत से ही मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं। रविवार को पहला मुकाबला बलबीर सिंह सीनियर और मोहम्मद शाहिद टीम के बीच खेला गया। इसमें बलबीर सिंह सीनियर टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
प्रतियोगिता के सेमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.