गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव बिनौला फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना बिलासपुर पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। राजस्थान के दौसा के गांव हरियाणा बस्ती निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि वह मानेसर की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसके गांव का रहने वाला अशोक दिल्ली में काम करता है। अशोक और उसका एक साथी गांव बैरवा मोहल्ला निवासी कमल बाइक से दिल्ली से दौसा की तरफ जा रहे थे। बिनौला फ्लाईओवर पर एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिर गए। बाइक को अशोक चला रहा था। अशोक ने अधिक चोटों के चलते दम तोड़ दिया, जबकि कमल अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने वाहन चालक...