Gurgaon News: हर केंद्र में सात सदस्यीय समिति बनाने की तैयारी, हर दो माह में होगी बैठक
गुड़गांव, अगस्त 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था में अब स्थानीय अभिभावकों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है। स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों में भी प्रबंधन समितियां बनाई जाएंगी। इसका मकसद केवल केंद्र की निगरानी करना नहीं, बल्कि बच्चों को मिलने वाले पोषण, शुरुआती शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सीखने के माहौल को स्थानीय स्तर पर बेहतर बनाना है। गुरुग्राम जैसे तेजी से बढ़ते जिले में इसका असर खासतौर पर उन क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है, जहां नए आवासीय क्षेत्र विकसित होने के साथ बड़ी संख्या में परिवार आकर बसे हैं। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में सात सदस्यीय प्रबंधन समिति बनाई जाएगी। समिति की बैठक हर दो माह में करना अनिवार्य होगा। इसमें संबंधित सुपरवाइजर अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.